Dark Mode
क्रिप्टो डील के बहाने बुलाकर लूटपाट करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

क्रिप्टो डील के बहाने बुलाकर लूटपाट करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई लूटपाट का खुलासा करते हुए छह आरोपिताें को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपिताें से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 24 अप्रैल को चित्रकूट क्षेत्र में रवि मीणा को सस्ती दर पर क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) देने का झांसा देकर बुलाया गया और उससे 8.37 लाख रुपये लूट लिए गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और वैशाली नगर एसीपी अनिल कुमार शर्मा के निर्देशन में चित्रकूट थाना व डीएसटी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, रूट चार्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीछा करते हुए मुख्य आरोपित हर्ष राज सिंह (21) निवासी वैशाली नगर जयपुर, सत्यनारायण उर्फ सत्तू (22) निवासी झोटवाड़ा जयपुर,योगेश कुमार उर्फ योगी (24) निवासी शास्त्री नगर जयपुर,राहुल सिंह रावत (24) निवासी शास्त्री नगर जयपुर, घनश्याम सिंह उर्फ मोंटी (23) निवासी विद्याधर नगर जयपुर और यशवर्धन गुर्जर उर्फ यशु (22) निवासी झोटवाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सस्ती क्रिप्टो करेंसी का लालच देते थे। तय स्थान पर बुलाकर नकद रकम लेते और बिना ट्रांजेक्शन किए ही लूटकर फरार हो जाते थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!