दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट
बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से मंगलवार को बड़ी खबर सामने आयी र। जहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। हाल फिलहाल पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है तथा उससे पूछताछ करने में जुटी है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि वारदात बाड़ेला गांव की रोही की है। जहां बरजांगसर निवासी जीरामनाथ (86) अपनी ढाणी में रहता था। बताया जा रहा है कि अलसुबह उसके दामाद गोपालनाथ (50) ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया। हालांकि अभी तक हत्या क्यों व किसलिये की गई है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।