Dark Mode
स्‍पीकर श्री देवनानी ने विधान सभा उद्यान‍कर्मियों को दी बधाई

स्‍पीकर श्री देवनानी ने विधान सभा उद्यान‍कर्मियों को दी बधाई

राजस्‍थान विधान सभा उद्यान को बेस्‍ट एक्‍जीबिटर ऑफ दी शो शील्‍ड मिली— सत्‍तर किस्‍मों के पुष्‍प वाले पौधे लहलहा रहे है विधान सभा परिसर में

जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित उद्यान को बेस्‍ट एक्‍जीबिटर ऑफ दी शो शील्‍ड प्राप्त होने पर राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधान सभा के उद्यान कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने कहा कि यह सम्मान उद्यान कर्मियों की समर्पित मेहनत, सौंदर्यबोध और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विधानसभा परिसर केवल लोकतांत्रिक विमर्श का केंद्र ही नहीं बल्कि हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुपम स्‍थान बन रहा है। राजस्थान विधानसभा उद्यान में वर्तमान में लगभग 70 किस्मों के पुष्पीय पौधे लहलहा रहे हैं, जो परिसर की शोभा को चार चांद लगा रहे हैं। विभिन्न रंगों और प्रजातियों के फूल न केवल दर्शनीय वातावरण का सृजन कर रहे हैं बल्कि आगंतुकों और जनप्रतिनिधियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रहे हैं। श्री देवनानी ने उद्यान कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और नवाचार के माध्यम से विधानसभा परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान, विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, मार्शल श्री विक्रम सिंह शेखावत, विशेषाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शर्मा और उद्यान निरीक्षक श्री सुरेश चौधरी भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!