राज्यपाल ने प्रदान किए राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन में कन्ट्रोलर, राज्यपाल हाउसहोल्ड, राजभवन जयपुर संजीव कुमार शर्मा एवं बटलर जितेन्द्र सिंह चौधरी को राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि स्वाधीनता दिवस-2022 के अवसर पर शर्मा एवं चौधरी को प्रशंसनीय सेवा एवं कुशल कार्य निष्पादन के लिए राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।