Dark Mode
Stock Market Update:गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार, सेंसेक्स, झलक नज़र

Stock Market Update:गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार, सेंसेक्स, झलक नज़र


ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के बीच ऑयल एवं गैस के साथ-साथ बैंक व मेटल सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। Sensex सेंसेक्‍स में 311 अंकों यानी 0.51 फीसदी की फिसलकर 60,692 के लेवल पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 97 अंक यानी 0.56 फिसदी गिरकर 17,844 के लेवल पर क्लोज हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में आज बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली रही जबकि ऑटो और आईटी शेयरों से अच्छे संकेत मिले।
NIFTY के टॉप गेनर्स

NSE Nifty पर DIVISLAB के शेयर 2.55 फीसदी के उछाल के साथ, ULTRACEMCO में 1.62 फीसदी, TECHM में 1.40 फीसदी, POWERGRID में 1.10 फीसदी की HINDALCO में 0.93 में बढ़त देखने को मिल रही है।
NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट

NSE Nifty पर ADANIENT में 6.37 फीसदी, CIPLA में 6.12 फीसदी, BRITANNIA में 1.90 फीसदी, BPCL में 1.70 फीसदी और UPL में 1.59 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 82.61 के पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.11 पैसे गिरकर 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!