Dark Mode
उपखंड़ अधिकारी ने नरेगा कार्य स्थल का निरीक्षण किया

उपखंड़ अधिकारी ने नरेगा कार्य स्थल का निरीक्षण किया

सरवाड़. उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न सरकारी कार्यालय व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यस्थल पर व्यवस्था जांची। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी भाटी ने ग्राम कासीर, रिंगनोट में पटवार भवन, विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पटवारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और नामांतरण सहित आमजन के विभिन्न कार्यों को तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन व किसानों को किसी काम के लिए बार-बार चक्कर नहीं कटवाने के लिए भी कहा। इस दौरान उपखंड़ अधिकारी ने कासीर में मनरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कासीर में राजकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर जांचा साथ ही विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पोषाहार के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किये। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई रखने हेतु भी निर्देशित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!