उपखंड अधिकारी ने किया अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का निरीक्षण
बालोतरा। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया।
उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने छात्रावास के रसोईघर का बारीकी से अवलोकन किया। लेकिन वहां खाने-पीने की सभी वस्तुएं न केवल व्यवस्थित रूप से रखी मिली, बल्कि छात्राओं के लिए गुणवत्ता युक्त भोजना बनता पाया गया।
इसके अलावा साफ-सफाई का इंतजाम भी छात्रावास में काफी बेहतर मिला। उपखंड अधिकारी ने छात्रावास पहुंच साफ-सफाई व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
साथ ही बच्चों से चर्चा भी की। इस दौरान बच्चों द्वारा व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया गया।