मौलासर क्षेत्र के ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण
मौलासर। शिवराज सोनी, एनालिस्ट-कम-प्रौग्रामर(उप निदेशक) सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार विभाग डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.07.2025 को जिला स्तरीय आईटी टीम सदस्य मुकेश कुमावत प्रौग्रामर, मुकेश कुमार सहायक प्रौग्रामर,अजय राहड़,सहायक प्रौग्रामर ने मौलासर क्षेत्र के ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई-मित्र पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गयी। मौके पर ई-मित्र सेवायें ले रहे आम नागरिकों से लिये गये शुल्क के संबंध में जानकारी ली गयी तथा ई-मित्र पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट व कॉ-ब्रांडेड बैनर चस्पा करने संबंधी जांच की गयी। ई-मित्र धारकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट व कॉ- ब्रांडेड बैनर आमजन को सुगमता से दृश्य जगह चस्पा करने संबंधी एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर आमजन को ई-मित्र सेवायें देने एवं ई-मित्र पर विभिन्न व्यवस्थाएं यथा रेट लिस्ट, कॉ- ब्रांडेड बैनर व ईमित्र प्रमाण पत्र चस्पा करने, कियोस्क आईडी कार्ड पहनने व निरीक्षण एवं शिकायत पुस्तिका संधारण करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। मौलासर में 4 ई-मित्रों तथा निमोद में 2 ई-मित्रों का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओ पर विभागीय नियमानुसार शास्ति आरोपित की गई। ई-मित्र सेवाओं की रसीद व आमजन को सेवाओं की आवश्यक जानकारी प्रदान करने के दिशा-निर्देश भी दिये गये। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने एवं निर्देशों की पालना नहीं करने वाले ई-मित्र धारको के खिलाफ विभागीय नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।