Dark Mode
बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में संदिग्ध व्यक्ति केरल से गिरफ्तार

बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में संदिग्ध व्यक्ति केरल से गिरफ्तार

दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में इस महीने की शुरुआत में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि करीब 29 वर्षीय संतोष को केरल के कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया। यह घटना कथित तौर पर तीन अप्रैल की देर रात 1:55 बजे सुड्डागुंटेपल्या में हुई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने हाल में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और जांचकर्ताओं द्वारा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!