बीनावाला में किशोर ने घर में फंदा लगाकर की खुदखुशी
दौसा - दौसा जिले के सैंथल थाना अंतर्गत बिनावाला में एक किशोर ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन किशोर को लेकर दौसा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोर की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया। जहां पर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतक राहुल मीणा के पिता कैलाश मीणा ने बताया कि राहुल ने अभी 12वी कला वर्ग की परीक्षा दी है। और वो कोचिंग से आकर खाना खाया रहा था उसकी छोटी बहन उससे दुबारा रोटी देने गई तो राहुल फंदे से लटका मिला। बहन के चिल्लाने पर परिजन कमरे में पहुंचे। राहुल को नीचे उतार जिला स्प्ताल आये जहा चिकित्सको ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सैंथल पुलिस थाना अधिकारी घासीलाल ने पंचनामाकरा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही पुलिस जांच में जुट गई है।