व्यापारियों को गोली मारकर कलेक्शन राशि लूट कर फरार हुए बदमाश
वैर . दो व्यापारियों को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा रुपए से भरा बैग लेकर हुए लुटेरे फरार हो गए, लूटी गई राशि लगभग एक लाख रूपये की बताई जा रही है
घायल दोनो व्यापारियों को मौके पर गई एंबुलेंस ने वैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया
वैर भुसावर स्टेट मेगा हाईवे 45 पर सिरस मोड़ के पास की घटना बताई जा रही है,लूट के शिकार हुए घायल दोनो व्यापारी बयाना निवासी हरी और विनोद कुमार बताए जा रहे है तथा वह घी का व्यापार करते है, यह व्यापारी कस्वा भुसावर से कलेक्शन राशि ले कर बाइक पर सवार होकर बयाना की ओर जा रहे थें ।बाइक पर आए अज्ञात बदमाशो ने दोनो व्यापारीयों को गोली मार कर एक लाख रुपए की लूट करके मौके से फरार हो गए । मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच |