Dark Mode
चोरी का खुलासा : रामपुर कारखाना पुलिस की बड़ी कामयाबी

चोरी का खुलासा : रामपुर कारखाना पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

  • चोरी मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

  • चोरी का कीमती सोना-चांदी बरामद कर बड़ी सफलता

  • रामपुर कारखाना क्षेत्र में चोरी गिरोह का खुलासा

 

देवरिया। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि थाना रामपुर कारखाना की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर डूमरी तिराहे के पास से तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद बरामदगी की कार्रवाई की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राकेश की निशानदेही पर उसके घर से हाथ की पलानी, पायल, बिछिया, पायजेब सहित कई कीमती आभूषण बरामद किए गए। वहीं महिला अभियुक्त लीलावती के बताए स्थान से जमीन में दबाकर रखे गए हार, नथ, मांगटीका और अन्य गहने भी बरामद हुए।

इसके अलावा, आरोपियों द्वारा पहले बेचा गया करीब 11.590 ग्राम वजन का एक गोल्ड टिक्का भी पुलिस ने एक सर्राफा दुकान से बरामद किया है। बरामद सभी आभूषणों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत 2 फरवरी 2026 को हुई थी, जब पीड़ित विमलेश कुमार मिश्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे ने कुछ लोगों के प्रभाव में आकर लालच में घर के कीमती गहने सौंप दिए थे।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और पूरे मामले का खुलासा हो सका। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!