Dark Mode
थडी का ताला तोड़कर सामान चोरी

थडी का ताला तोड़कर सामान चोरी

आंधी थाना क्षेत्र के रामजीपुरा में चोरों ने बुधवार देर रात चाय की थडी पर हाथ साफ कर दिया। कोलीवाडा सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार बुनकर ने घटना की सूचना आंधी थाना प्रभारी को दी। सूचना पर आंधी थाना पुलिस मोके पर पहुँची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। कोलीवाडा सरपंच प्रतिनिधि मुकेश बुनकर ने बताया की कोलीवाडा ग्राम पंचायत के रामजीपुरा गाँव में चांदराणा रोड पर सरजीत बंजारा की चाय की दुकान है। सरजीत रोजाना की तरहं बुधवार देर शाम को दुकान बंद करके गया था। गुरूवार को सरजीत जब दुकान पर आया तो उसने देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब उसने दुकान के अंदर देखा तो अज्ञात चोर एक गैस सिलेंडर, परचून का सामान एवं नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मोका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!