Dark Mode
हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : ओमप्रकाश चौटाला

हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : ओमप्रकाश चौटाला

जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां गोहाना रोड स्थित एक निजी होटल में इनेलो की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा में अराजकतत्व सरेआम लोगों की हत्या कर रहे हैं और उनमें कानून का कोई भय नहीं है।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को ओमप्रकाश चौटाला के अलावा ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत नफेसिंह राठी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सलाह मांगी तो सभी ने सर्वसम्मित से इसके लिए पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया। सभी ने एकसुर में कहा कि इनेलो प्रमुख जो भी फैसला करेंगे वह सबको मान्य होगा।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!