Dark Mode
सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध

सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध

 


धौलपुर। शहर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़ित राजू कश्यप (54) पुत्र पूरन चंद्र ने बताया कि उसका घर संतर रोड स्थित बाथम गली में है। 2 दिन पहले पीड़ित अपने परिवार के साथ ग्वालियर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रविवार को उसे पड़ोसी ने घर में चोरी की वारदात की सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही शाम के वक्त घर लौटे पीड़ित को उसके घर में चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से करीब 1 लाख 36 हजार की नकदी के साथ लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों को पार कर ले गए हैं। सूने मकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित ने निहालगंज थाने में शिकायत दी है। शहर की निहालगंज थाना क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित लोगों ने चोरी के मामले का खुलासा करने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!