जयपुर में चोरों ने एक साथ दो फ्लैट लूटे
जयपुर। जयपुर में एक बैंक मैनेजर और वकील के फ्लैट में चोरी हो गई। चोर मेन गेट का लॉक तोड़कर दोनों फ्लैट में घुसे। 15 मिनट में दोनों फ्लैट से लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। बैंक मैनेजर के फ्लैट में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। अब बजाज नगर थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।