चोरों ने दो घरों पर बोला धावा, लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ
डीडवाना। जिले में इस बार चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी को लेकर एक ताजा मामला सामने आया है। जहां शहर के कटला बास विद्या विहार स्कूल के पीछे दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वह परिवार अपने किसी कार्य से बाहर गांव गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने पीछे से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों के द्वारा न्यू कॉलोनी कटला बास विद्या विहार स्कूल के पीछे हरिप्रसाद मेघवाल, रामस्वरूप मेघवाल के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जहां यह दोनों ही परिवार अपने किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब यह परिवार वापस घर पर आए तो देखा तो घर में चोरी हुई मिली। और सारा सामान घर का बिखरा हुआ मिला। जिस पर तुरंत डीडवाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। और अज्ञात चोरों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। चोरों के द्वारा गहने नगदी जेवरात सहित लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया गया है। चोरों के लगातार हौसले बुलंद है। और लगातार चोरी की वारदात डीडवाना जिले में बढ़ती जा रही है। इसी के तहत चोरों ने इन दो घरों पर धावा बोलकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया है।