जयपुर में विदेशी टूरिस्ट को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर में घूमने आए विदेशी टूरिस्ट को लूटने के मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद खुलासा किया है। दरअसल, बदमाशों ने 2 दिसंबर 2022 को जापान के एक टूरिस्ट को ड्रग्स केस में फंसने का झांसा देकर 29.50 लाख रुपए लूट लिए थे। मामले में अब तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।