Dark Mode
तहसीलदार समेत 3 रिश्वत लेते गिरफ्तार, 55 हजार का ट्रैप

तहसीलदार समेत 3 रिश्वत लेते गिरफ्तार, 55 हजार का ट्रैप

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विराटनगर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसीलदार समेत तीन जनों को 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और कथित दलाल अशोक शामिल हैं। तीनों ने आमलोदा निवासी परिवादी से कृषि भूमि की रजिस्ट्री देने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी एएसपी प्रशांत कुमार कौशिक के अनुसार परिवादी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 60 हजार रुपए में तय हुई। परिवादी जब तय रकम में से 55 हजार रुपए लेकर पहुंचा तो एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
यह कार्रवाई एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के निर्देशन में डीएसपी अर्चना मीणा और टीम ने की है। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
एसीबी की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिश्वत की रकम के लेन-देन में तीनों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद विराटनगर तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!