Dark Mode
लिफ्ट लेकर तीन युवतियों ने ट्रैलर चालक को लूटा

लिफ्ट लेकर तीन युवतियों ने ट्रैलर चालक को लूटा

गंगापुर -भीलवाड़ा .महिला व दो युवतियों ने ट्रेलर में लिफ्ट लेकर चालक से 80 हजार रूपए रखा बैग लूट फरार हो गई।             पुलिस सूत्रों के अनुसार अजमेर जिले के केकड़ी थाना के छोटा शाहपुरा गांव का राकेश शर्मा ट्रेलर चालक है जो मालपुरा से मार्बल ब्लॉक भरकर राजसमंद ले जाता है । शनिवार को राकेश मार्बल ब्लॉक खाली करने के बाद राजसमंद से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था कि पोटला बाईपास पर उसे एक महिला व दो युवतियो ने हाथ देकर रुकवाया। महिला ने राकेश से कहा कि उनको भीलवाड़ा जाना है और उनके पास पैसे नहीं है। राकेश ने उनकी मजबूरी मानते हुए तीनों को ट्रेलर में लिफ्ट दे दी और वहां से चल पड़ा। ट्रेलर लखोला पुलिया पर पहुंचा ही था कि महिला ने यह कहते हुए कि उन्हें यही उतरना है ट्रेलर रुकवा लिया। इस पर चालक ने उनसे कहा कि तुम्हें भीलवाड़ा जाना था फिर यहां कैसे उतर रही हो। इस पर महिलाओं ने आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला और युवतियों ने चालक को धमकाया कि वे उस पर आरोप लगाकर भीड़ एकत्रित कर लेगी।  यह धमकी देते हुए उन्होंने चालक राकेश से रुपयों की मांग की। राकेश ने मना किया तभी महिला और युवतियों ने चालक से 80 हजार रुपए रखा बैग छीन लिया और वहां से जाने लगी, तभी एक बाइक सवार वहां पहुंचा जिसके साथ यह तीनों बैठकर गंगापुर की ओर भाग गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!