Dark Mode
अभियान उमंग-2 के अन्तर्गत तीन नाबालिगों को किया दस्तयाब

अभियान उमंग-2 के अन्तर्गत तीन नाबालिगों को किया दस्तयाब

टोंक । अभियान उमंग-2 में प्रभारी के निर्देशानुसार गुलजार बाग रोड़ पर से दीपक महावर की मोटर बाइंडिंग की दुकान पर काम कर रहे एक नबालिक बालक को बालश्रम से मुक्त कराया जाकर नियोक्ता के विरुद्ध थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज करवाया गया। बालक को शिक्षा व पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति पेश किया। इसी प्रकार जेल रोड़ पर दो नबालिग बालिकाओं को लावारिस अवस्था में पाये जाने पर चाईल्ड लाईन की सूचना पर उन्हें दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति टोंक की सदस्य सेफाली को  उनके निवास पर पेश कर बालिकाओं के परिजनों के आने तक उनको सुपुर्द किया।  कार्रवाही में सउनि नकुल नायक, हैड कानी. राम सहाय, रमेश, लेखराज, महिला कानी देविका, रिंकू  व कानी. धर्मदेव मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!