Dark Mode
हरियाणा के पंचकूला में होटल की पार्किंग में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के पंचकूला में होटल की पार्किंग में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के पंचकूला में एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है। पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की तथा विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अरविंद कंबोज ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और उसी समय यह घटना हुई।’’उन्होंने बताया कि विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य सुराग जुटा रहे हैं।’’ हत्या किस वजह से की गई, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!