ग्रेविटी साइंस एकेडमी चूरू में हुआ टॉपर प्रतिभाओं का सम्मान
चूरू. चूरू जिला मुख्यालय स्थित ग्रेविटी साइंस एकेडमी चूरू में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम वर्ष 2023 विज्ञान वर्ग में उत्तम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने वाली प्रतिभाओं का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेट तथा साफा के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया |कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथि खुर्शीद गौरी, राजीव सक्सेना, खेमचंद सैनी, नरेंद्र शर्मा, विमल डीडवानिया, अमित वर्मा, जितेंद्र सिंह थे | कार्यक्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा वर्ष 2023 विज्ञान वर्ग में 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सानिया खान पुत्री शब्बीर खान, 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सानिया पुत्री यूनुस खान, 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर हिमानी डीडवानिया पुत्री विमल डीडवानिया, 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कृष्णा सैनी पुत्र पवन सैनी, 90.20 प्रतिशत अंक पर प्राप्त करने पर जुबेर खान पुत्र मुस्ताक खान, 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मेहरून्निसा पुत्री इकबाल खान सहित ग्रेविटी साइंस एकेडमी के कुल 11 विद्यार्थियों के 90% से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा | इस अवसर पर इमरान खान, विमल, शकील, मुस्तफा गोरी , एडवोकेट सिकंदर खान, सोहेल गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में प्रबुध्दजन एवं छात्र शक्ति उपस्थित थी, कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया |