Dark Mode
Toyota की बिक्री जुलाई में 44 प्रतिशत बढ़कर 31,656 इकाई

Toyota की बिक्री जुलाई में 44 प्रतिशत बढ़कर 31,656 इकाई

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जुलाई में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 44 प्रतिशत बढ़कर 31,656 इकाई हो गयी। कंपनी ने कहा कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री है। वाहन विनिर्माता ने जुलाई 2023 में घरेलू तथा निर्यात दोनों मिलाकर 21,911 इकाइयों की आपूर्ति की थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-प्रयुक्त कार कारोबार) सबरी मनोहर ने बयान में कहा, ‘‘ हमारे सभी मॉडल की मांग, खासकर एसयूवी तथा एमपीवी खंडों में अब तक के उच्चतम स्तर पर बनी हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!