Dark Mode
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया



मसूदा.  दिशा आर सी डी समाज सेवी संस्था तथा नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत बकरी पालन प्रबंधन एवं तकनीकें पर आधारित प्रशिक्षण के अन्तर्गत रिफ़्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मसूदा ब्लॉक के श्यामगढ ग्राम की 30 महिलाओं को संदर्भ व्यक्ति  पवन कुमार जाट द्वारा महिलाओं को पशुपालन हेतु ऋण आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए नाबार्ड एंव बैंक द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ,तथा आवेदन प्रक्रिया को गहनता से समझाया गया ।
कार्यक्रम के अंत में संस्था कार्मिक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा उपस्थित महिला बकरी पालक सदस्यों एवं अतिथि गणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अर्पित किया गया । इस कार्यक्रम में श्यामगढ ग्राम के 30 पशुपालक सदस्य एवं पशु सखी रेखा जी ने भाग लिया है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!