Dark Mode
फ्रेंडशिप डे पर 6 अगस्त को होगी त्रिमूर्ति मानसून रन

फ्रेंडशिप डे पर 6 अगस्त को होगी त्रिमूर्ति मानसून रन

कूकस की खुबसूरत अरावली की पहाड़ियों के बीच में होगी रन, रनर्स बिखेरेंगे हरियाली के बीज


जयपुर .  जयपुर रनर्स क्लब, त्रिमूर्ति बिल्डर्स और एयू जयपुर मैराथन की ओर से फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इस बार त्रिमूर्ति मानसून रन के सातवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। 6 अगस्त को इसका आयोजन कूकस स्थित महाराणा ग्रीन रिसोर्ट से किया जाएगा जिसमें जयपुर के फिटनेस फ्रीक हिस्सा लेंगे और शहर को हरा भरा रखने का सन्देश देंगे। एयू जयपुर मैराथन के सीईओ और जयपुर रनर्स क्लब के को-फाउंडर मुकेश मिश्रा, रवि गोयनका और त्रिमूर्ति कॉलोनाइजर के निदेशक आनंद मिश्रा ने बताया कि कूकस की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच में से होते हुए इस रन में जयपुर रनर्स 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
जयपुर रनर्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. साधना आर्य ने बताया कि रनर्स दोड़ते समय अपने हाथों में जामुन, शीशम, आम और अन्य फलों के बीज रखेंगे और रन करने के साथ-साथ इनको कूकस की पहाड़ियों में बिखेरते चलेंगे और मानसून के इस सीजन में हो रही बारिश से हरियाली को और बढ़ने और पनपने का अवसर मिलेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!