दो मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार
टोंक । शहर के पुलिस थाना पुरानी टोंक क्षैत्र में विगत दिनों एक मैरीज गार्डन से चोरी हुई मोटरसाईकिल को बरामद कर दो मोटरसाईकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पुरानी टोंक उदयवीर सिंह ने बताया कि कानाराम पुत्र भगवान दास गुर्जर निवासी बड़ा चबुतरा पुरानी टोंक ने थाने में अपनी मोटरसाईकिल पहाडिय़ा मैरीज गार्डन से चोरी हो जाने की दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात मुल्जिमानों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के निर्देशन में मन थानाधिकारी नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर हैड कानि. देवनारायण, कानि. रतिराम, राजेश को शामिल किया गया, जिन्होने भरसक प्रयास कर प्रकरण में वांछित आरोपी अशोक कीर पुत्र बद्रीलाल कीर (19) साल निवासी कीर मोहल्ला छावनी टोंक एवं कालु उर्फ मनीष पुत्र मदनलाल कीर (18) साल निवासी कामधेनू सर्किल के पास कमलेश नगर टोंक को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाईकिल बरामद की गई है। उन्होने बताया कि प्रकरण का अनुसन्धान किया जा रहा है।