दो मोटर साइकिले आमने सामने भिड़न्त में एक की मृतु तीन हुवे घायल
धरियावद थाना अधिनस्त प्रतापगढ़ रोड सेमला बस स्टेण्ड पर दो मोटर साईकल की दिनांक 15 जुलाई 23 शाम 7:30 बजे आमने सामने जबरदस्त भिड़न्त होने पर चारो को धरियावद रेफरल हॉस्पिटल लाया गया जहा डॉक्टर संदीप कुमार मय टीम ने उपचार किया जहा तीन को रेफर किया एक को मोर्चरी में रखा गया इस दौरान धरियावद थाना से एस आई नारायण लाल ए एस आई नाथू लाल धरियावद बिट प्रभारी हेड कानी कल्याण सिंह कानी आसूचना नारायण लाल सहित जाब्ता मोके पर पहुचे।
प्राप्त जानकारी अनुसार एस आई नारायण लाल ने बताया की फरियादी वजेराम पिता पाचिया मीणा निवासी जैलदा ने पुलिस को लिखित रिपोट देकर बताया कि मेरा छोटा भाई लक्षमण मीणा उम् 33 साल का जो मोटर साईकल लेकर धरियावद जीजा बदरी मीणा हरजिया मीणा निवासी भुमणिया वाला जोधपुर से काम करके आया जिसे लेने गया था वापसी में सेमला बस स्टेण्ड के वहा सामने से तेज गति गफलत लापर वाहिक वाहन चलाते हुवे जीतू पिता नेतिया मुकेश पिता रावजी मीणा निवासी जोलर थाना देवगढ़ वाले आये जिन्होंने टकर मारने से मोके पर मेरा भाई व् जीजा व् दोनों घायल हो गए जिनको अस्पताल लाया गया जिसकी जानकारी हमे मिलने पर हम भी मोके पर पहुचे तो देखा मेरे भाई का शव मोर्चरी में पड़ा है इस और नियमानुसार कार्यवाही फ़रमाई जाए पुलिस ने फरियादी की रिपोट पर कार्यवाही करते हुवे शव का पी एम करवाकर शव को दिनांक 16 जुलाई 23 सुबह 11 बजे अंतिम दाह संस्कार हेतु परिजनों के सुपर्द कर अनुसन्धान शुरू किया