Dark Mode
उत्तर प्रदेश के बलिया में उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश के बलिया में उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया जिले के भीमपुरा थाना में तैनात एक उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी और आरक्षी रामसागर निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों पर जनता के साथ दुर्व्यवहार करने से आम जनमानस में पुलिस की छवि धुमिल करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता आदि के आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निलंबन आदेश रविवार रात जारी किए गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!