अनियंत्रित होकर लग्जरी कार पलटी
हादसे में 3 युवतियों समेत 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर,
शिवदसापुरा थाना इलाके में रिंगरोड़ पुलिया के पास की घटना,
चाकसू . शिवदासपुरा थाना इलाके के मे रिंग रोड पर एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई वही हादसे में कार में सवार 3 युवतियों समेत 4 जनों की मौत हो गई और जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए थे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को मोर्चरी में रखवाया, बताया जा रहा है कि ऑडी कार में सवार 3 युवक व 3 युवतियां अजमेर रोड़ की तरफ से आ रहे थे तभी टोंक रोड़ पर उतरते समय घुमाव पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई तभी ही टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में कार सवार 3 युवती व एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवो को महात्मा गांधी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । वहीं शिवदासपुरा थाना उप निरीक्षक उसेन अली ने जानकारी देते बताया कि एक लग्जरी कार थी जिसमें 6 सवार थे जिनमें 3 लड़के और 3 लड़कियां थी वही हादसे में एक लड़का और तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई थी । और दो लड़के गंभीर अवस्था में थे जहां महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । वहीं मृतक राजेश निवासी निवारू रोड जयपुर उम्र 28 साल का पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करके शव को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । दो लड़कियों का शव महात्मा गांधी की मोर्चरी में रखवाया गया है और एक लड़की का शव जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए रखवाया गया है। वहीं पुलिस मर्तक के परिजनों को सूचना दी गई है । वही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचने पर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा कर उनको सुपुर्द किया जाएगा वहीं पुलिस ने घटनास्थल से लग्जरी कार को जब्त करके घटना की जांच में जुट गई है।