Dark Mode
United Arab Emirates का OPEC से बाहर निकलने का फैसला, बाजार पर सीमित असर के संकेत

United Arab Emirates का OPEC से बाहर निकलने का फैसला, बाजार पर सीमित असर के संकेत

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक से बाहर निकलने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण वैश्विक तेल बाजार पर इसका प्रभाव सीमित रहेगा।

यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरूई ने एक इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा समय इस फैसले के लिए उपयुक्त है, क्योंकि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही प्रतिबंधित है और इससे सभी देश प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “इस समय बाजार और कीमतों पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि आपूर्ति पहले से ही सीमित है।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह एक संप्रभु राष्ट्रीय नीति के तहत लिया गया है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यूएई अपने ऊर्जा नीतिगत फैसलों में अधिक लचीलापन चाहता है, ताकि बदलते वैश्विक हालात के अनुसार तेजी से निर्णय ले सके।

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह फैसला सऊदी अरब के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया, तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह स्वतंत्र निर्णय है।

मौजूदा हालात में, जब क्षेत्रीय तनाव और आपूर्ति बाधाएं बढ़ रही हैं, यूएई का यह कदम ऊर्जा बाजार में नई रणनीतिक दिशा का संकेत देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हॉर्मुज बंद होने के समय में यूएई के ओपेक से बाहर निकलने का तत्काल प्रभाव सीमित रह सकता है लेकिन दीर्घकाल में यह कदम वैश्विक तेल बाजार और उत्पादन संतुलन पर असर डाल सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!