Dark Mode
उप्र : सुपरवाइजर की हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

उप्र : सुपरवाइजर की हत्या मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर- 40 में एक सुपरवाइजर की सोमवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर 40 स्थित नोएडा विकास प्राधिकरण के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले शशि शर्मा (55) कल सुबह मृत पाए गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शर्मा से मिलनेएक महिला और दो पुरुष स्टाफ क्वार्टर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा अन्य माध्यमों के आधार पर 40 वर्षीय महिला ,उसके पति भरत चौहान (45) तथा पड़ोसीराजा तिवारी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

चंदर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शर्मा के कथित तौर पर उस महिला के साथ अवैध संबंधों थे और इसकी कारण महिला के पति और पड़ोसी ने शर्मा की हत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!