Dark Mode
बिन्दौली में हंगामा, मारपीट के बाद क्रॉस केस दर्ज

बिन्दौली में हंगामा, मारपीट के बाद क्रॉस केस दर्ज

 
भीलवाड़ा। ज़िले के बड़लियास थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा में आधी रात को निकाली जा रही बिंदौली को कुछ लोगों ने न केवल रोक दिया, बल्कि बिंदौली में सवार महिलाओं से गहने लूट लिये और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई।वहीं दूसरे पक्ष ने भी साइड नहीं देने और मारपीट करने के आरोप लगाये। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 
बड़लियास थाना पुलिस ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी बालुलाल पुत्र भैंरूलाल गुर्जर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में महावीर सिंह राजपूत, ओमेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह ,भैरू सिंह , शिव सिंह, जोरावर सिंह, चंदु सिंह , भंवर सिंह  को आरोपित बनाया। इस शिकायत में परिवादी बालुलाल ने बताया कि उसके बेटे अमरचन्द्र गुर्जर की शादी की बिंदौली निकल रही थी।
5-6 फरवरी की मध्य रात्रि को करीब 1 बजे उक्त आरोपित गाड़ी में भर कर बिंदौली के सामने खड़े हो कर मारपीट शुरु कर दी। बिंदौली के साथ वाली औरतों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गले से सोने की रामनामी, मांदलिया ओमेन्द्र सिंह ने छीन लिये। एक नथ,मनीया का शेट भी छीन लिया। बिन्दोली तथा परिवार के लोगों व रिश्तेदारों से मारपीट कर के ये सभी लोग भाग गये । उधर, दूसरी और ओमेंद्र सिंह ने भी बड़लियास थाने में रिपोर्ट दी।
इसमें बताया गया है कि  6 फरवरी को बाहर शादी समारोह से  स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में घर लौट रहा था। बीच सड़क लोगो की भीड़ जमा थी और बिंदोली निकाली जा रही थी। परिवादी ने साइड मांगी तो उन्होंने साइड दी और बीच में आकर गाड़ी पर मारने लगे। वह गाड़ी से निकला तो उसके साथ मारपीट की।
 गाड़ी में परिवादी ओमेंद्र के साथ काकोसा शिवराज सिंह, छोटा भाई चंद्रभान सिंह भी थे । वे,  गाड़ी से बाहर निकले तो उनके साथ भी मारपीट की। लाठिया से डंडों से लातों से मारपीट करने वाले इन लोगों की संख्या 50  से 60 थी।
परिवादी ने रिपोर्ट में मारपीट करने वालों के नाम मांगू पुत्र भैरू , हीरा पुत्र भैरू, बालू पुत्र  भैरू, लेहरु पुत्र  भैरु, हरदेव पुत्र मांगु, शिवलाल पुत्र  मांगू, कालू पुत्र  हीरालाल, गोपाल पुत्र  हीरालाल, नारायण पुत्र  लेहरु, शंभू पुत्र  लेहरु, भागचंद पुत्र  बालू, हेमा पुत्र बालू व अन्य आदमी बाहर से आये थे। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!