Dark Mode
उत्तर प्रदेश: अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से 200 से ज्यादा सिम, सिम बॉक्स और बाकी उपकरण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा इलाके में जुनैद नाम के व्यक्ति के मकान की ऊपरी मंजिल में फर्जी मिनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाये जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये स्वाट टीम और थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद, उसके भाई शाकिब, आरिस और आसिफ के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपी शाहरुख, जीशान और हाजी इरफान फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।उन्होंने बताया कि लंबे समय से एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित किया जा रहा था, जो अन्तरराष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को वाइस कॉल में परिवर्तित कर भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचा रहा था और इससे भारत सरकार को बडे पैमाने पर राजस्व हानि हो रही थी।अधिकारी ने बताया कि इस एक्सचेंज के जरिये कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान छिपी रहती है और कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगा पाना कठिन हो जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!