Dark Mode
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारत सरकार के अधीन आने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने वैकेंसी निकाली है। इसके तहत इंजीनियर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 50,000 से 2 लाख 80,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

योग्यता

इंजीनियर - उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में 4 वर्ष की डिग्री पास होना चाहिए।

इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (आइएस) ऑफिसर - कंप्यूटर साइंस - आईटी इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय बीटेक या एमसीए की डिग्री।

एप्लीकेशन फीस
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को फीस के तौर पर 1180 रुपए देने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जाए।
इसके बाद में आपको Recruitment पर क्लिक करना है।
उम्मीदवार को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट पर विजिट करना होगा जिसका लिंक नीचे तालिका में दी है।
वेबसाइट के होम पेज में आपको कई ऑप्शन दिखाई देगा जिनमें से आपको Recruitment बटन पर क्लिक करना होगा।
एक नई पेज खुलेगा जहां पर Hindustan Petroleum Engineers Bharti 2023 लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
फिर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा यहां मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई दस्तावेज को अपलोड करें।
इसके बाद उम्मीदवार को अपनी फोटो और सिग्नेचर कर के अपलोड करने हैं।
आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना है।
आखरी में नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर के Successful होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रिंट आउट रखले।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े..

नोट - हर दिन की तरह आज फिर से हम आपके लिए एक नई नौकरी की जानकारी लेकर आए हैं। अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है। तो उन्हें यह जरूर भेजें ताकि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में यह आपके और आपके दोस्त व रिश्तेदारों के लिए फायदेमंद साबित हों।

नौकरी के साथ ही देश दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के जानने के लिए पढ़ते रहे दैनिक भास्कर डिजिटल।

अब 10वीं-12वीं-ग्रेजुएट बेरोजगारों के लिए नौकरियों की भरमार : अगर आप जॉबलेस हैं और जयपुर में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भास्कर ऐप बनेगा आपका मददगार। हर महीने की 10 हजार से लेकर 25 हजार की सैलरी मिलेगी। जयपुर शहर में बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस, डिलीवरी बॉय से लेकर कोई भी नौकरी चाहिए तो भास्कर पर खोजें अपनी पसंदीदा जॉब।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!