राजस्थान दिवस पर आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां
पाली। राजस्थान दिवस (30 मार्च) के अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन पाली द्वारा पाली जिले के लाखोटिया उद्यान मे सांय 5ः00 से सायं 07ः00 बजे तक राजस्थानी लोक कलाकारों की सायंकालीन संध्या का आयोजन करवाया जाएगा।
जिसमें स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम मे विभिन्न राजस्थानी लोक कलाकारों यथा लगा गायन, कालबेलिया नृत्य, सफेद आंगी गैर, कच्छी घोड़ी, रावणहट्ठा, ढ़ोल वादन, तेरहताली आदि की प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा।
पाली जिले के रणकपुर के जैन मंदिर एवं सूर्य मंदिर में भी राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुति का आयोजन करवाया जाएगा।