Dark Mode
'बिजुरिया' गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने छुआ दिलों को

'बिजुरिया' गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने छुआ दिलों को

मुंबई। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का नया गाना 'बिजुरिया' अब रिलीज हो चुका है। यह गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सभी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। 'बिजुरिया' एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही आप थिरकने लगेंगे। इस गाने में म्यूजिक, डांस और अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 'बिजुरिया' एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, जान्हवी कपूर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। गाने में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान वरुण धवन के एनर्जी भरे डांस ने खींचा है। वहीं, जान्हवी कपूर का ठुमका भी गाने में जान डाल रहा है। उन्होंने गोल्डन साड़ी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। गाने की रिदम के साथ उनके डांस मूव्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। 'बिजुरिया' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर बनाया है। वहीं, आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है। गाने के बोल सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं। गाने की रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग भी काफी शानदार है, जिसके लिए एरिक पिलई जैसे अनुभवी इंजीनियर ने काम किया है। तालवाद्य के लिए राजू सरदार, संजीव सेन, शराफत और आरू ने अपनी कला दिखाई है। गाने में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बीच रोमांस भी देखने को मिला है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि लोग उनकी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अपने अभिनय से गाने को खास बना रहे हैं। यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है, जो एक मजेदार पार्टी सीन की झलक दिखाता है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शशांक खेतान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जिन्हें 'धड़क', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होने वाला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!