Dark Mode
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 21 दोपहिया वाहन जब्त किये। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम)यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों मोहित सिंह (19), ओमवीर कुमार (19), आकाश सिंह (21), रोहित कुमार (28) और आनंद कुमार (23)को गिरफ्तार किया।प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 19 बाइक और दो स्कूटी बरामद कीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से वाहन चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को बेचते थे।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!