Dark Mode
विहिप का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया

विहिप का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया

फलोदी. विश्व हिन्दू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया की अध्यक्षता में विहिप कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल ने बताया कि विहिप की स्थापना सन् 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन महाराष्ट्र के सांदीपनी आश्रम में सभी धर्म गुरुओं की उपस्थिति में सर संघचालक गुरुजी द्वारा किया गई थी । इसका उद्देश्य हिन्दू समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विश्व स्तरीय मंच उपलब्ध करवाना तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निराकरण ,सामाजिक समरसता ,हिन्दू समाज की ऐतिहासिक् धरोहरों का संरक्षण ,गौ रक्षा ,आदि क्षेत्र में समाज का जनजागरण करना था । जिसमें संगठन सफल रहा राम सेतु ,राम मन्दिर ,लक्षित हिंसा अधिनियम का विरोध ,लव जिहाद ,भू जिहाद , धर्मांतरण जैसे संवेदन शील मुद्दों पर संगठन द्वारा किये गये कार्यों को समझाया गया । इस षष्ठी पूर्ति वर्ष में प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रति माह दो समितियों का गठन करने का लक्ष्य आवंटन किया गया। आगामी 18 व 19 सितम्बर को बजरंग दल की शौर्य यात्रा फलोदी जिले के समस्त प्रखंडों से गुजरेगी। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले समस्त ग्रामों में कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला संगठन मंत्री खरताराम चौधरी ,रामचन्द्र सोलंकी ,हीरा लाल पालीवाल ,गोपाल सोनी ,प्रकाश शर्मा ,अशोक शर्मा ,अशोक पुरी ,कमल सारस्वत , सुशील खीचड़ ,सरिता कंवर ,सीमा बोहरा ,हिमांशु व्यास ,संजू माली ,विशाल माली आदि ने भाग लिया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!