आरपीएस खंडेलवाल का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
पीपाड़ शहर . प्रशिक्षु आरपीएस सारिका खंडेलवाल ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए बोरुंदा कस्बे में गुरुवार को लोहारों की मस्जिद के पास ग्रामीणों द्वारा नवनियुक्त प्रशिक्षु डीवाईएसपी सारिका खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता के रूप में आरपीएस खंडेलवाल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र को भय मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने के लिए आमजन को पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। जिसे हर संभव अपराध व अपराधियों के मंसूबों को कम किया जा सकता है। खंडेलवाल ने सभी को ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा की भाईचारा और प्रेम मानव कल्याण के लिए सबसे बड़ी ताकत है। इसी ताकत से भाईचारा, सौहार्द, शांति व कानून व्यवस्था को प्रबल शक्ति मिलती है। इस दौरान उप तहसीलदार प्रहलादराम चौहान, सदर अब्दुल सत्तार खान ठेकेदार, शौकीन लौहार, सहकारी समिति संचालक सतार लौहार, सउनि हराराम राठौड़, हेड कांस्टेबल सरोज मीणा, मुख्य आरक्षी मनोज बैरवा, बद्रीनारायण मीणा, पप्पू मोहम्मद, सोएब खान, खाजू खां, छोटूखां, सिकन्दर, इब्राहिम खां, भंवरू मोहम्मद, रशीद मोहम्मद, फारूख खान, नूर मोहमद, हकीम खां, कमरुद्दीन, सदीक सहित कई लोग मौजूद रहे।