ग्रामीणों मे लंपी के मुआवजा को लेकर आक्रोश
डीडवाना‡ ग्राम पंचायत तोषीना के पशु पालकों में लंपी मुआवजा को लेकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से केवल 6 पशु पालकों को ही मुआवजा राशि दिलवाई गई है बाकी पशु पालकों को ये राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है ग्रामीणों के अनुसार लंपी मुआवजा राशि में भेदभाव किया गया है जिनके गौवंश खत्म नहीं हुई उन्हें भी मुआवजा राशि दिलवाई गई उचित पशु पालकों को मुआवजा राशि प्राप्त नही हुई है पशु चिकित्सा अधिकारी किशनाराम चोयल से बातचीत की गई तो बताया गया ग्रामीणों ने समय पर ध्यान नहीं दिया है जिसके कारण उन्हें ये राशि उपलब्ध नहीं हो पाई ग्रामीणों का कहना है कि हमे कोई सूचना नहीं दी गई थी और जिनको मुआवजा राशि दिलवाई गई है उनके दुधारू गौवंश खत्म नहीं हुई है लंपि पशु पालकों में कमल मेघवाल मोहन नायक राम नारायण सिंह सुरेश व्यास मिश्रीलाल खाती किशाराम राईका इत्यादि मौजूद थे।