सर्व समाज में जागरूकता लाने के लिए मतदान संकल्प महा अभियान की शुरुआत
कुचामन सिटी। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान जिला शाखा नागौर एवं डीडवाना कुचामन तथा श्री आदि गौड़ विप्र समाज समिति कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वाधान में लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए समाज में व सर्व समाज में जागरूकता लाने के लिए मतदान संकल्प महा अभियान की शुरुआत की गई । जिला अध्यक्ष श्रीमान गिरिराज खरीट ने बताया कि मतदान जागरूकता महा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया है पोस्टर विमोचन के लिए संयोजक श्री आदि गौड़ विप्र समाज समिति कुचामन सिटी के मंत्री कमल कुमार गौड़ (इंदौरिया) को बनाया गया था । जिला महामंत्री सुरेश कुमार गौड़ ने संकल्प महा अभियान के तहत पूरे नावा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए अभियान चलाया जाएगा श्री अनिल कुमार शर्मा (धोलिका) इसके माध्यम से सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागृत किया जाएगा । इस अभियान का लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने का संकल्प दिलवाया जाएगा जिससे मतदान प्रतिशत बढाने मे लाभ होगा ।
इस पोस्टर विमोचन के समय जिला अध्यक्ष गिरिराज खरीट जिला महामंत्री श्री सुरेश कुमार गौड़ सर्व ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष घनश्याम गौड़ उपाध्यक्ष गोपाल खरीट जिला युवा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमल कुमार गौड़ , अनिल कुमार शर्मा ,संपत जोशी, कमल शर्मा चूरू वाले ,महेंद्र लाटा, श्रीकांत शर्मा ,प्रभात प्रधान ,डीसी गौड़ ,रामगोपाल डोड़ीदार, गजाधर महर्षि ,डॉक्टर प्रशांत तिवारी, मुरारी लाल खरीट ,आनंद शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमल पारीक महिला जिला अध्यक्ष निर्मला डोड़ीदार जिला महामंत्री मिंटू गौड़ वह सैकड़ो की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।