विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत
सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने 67वीं जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 4 गोल्ड सहित कुल 17 मैडल जीते। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि विद्या भारती स्कूल सीकर में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में केशवानन्द की टीम ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर व 10 ब्रोंज सहित कुल 17 मैडल जीते। इस प्रतियोगिता में हिनेश सुंडा, मोनिका मीना, उषा मातवा, अनिता गुर्जर ने गोल्ड मैडल हासिल किया, मोहित गिरि, स्वाती सिन्हा, रीया रोत ने 3 सिल्वर मैडल हासिल किया वहीं रूकसीना, बस्करी, रिद्धिमा पाल, पायल लेघा, टीकम सिंह, अनंत मीणा, हार्दिक सुंडा, कार्तिक गोरा, रोबिन सिंह, निखिल राज ने ब्रोंज मैडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हिनेश सुडा, उषा मातवा ने ब्रोंज मैडल हासिल किया। विजेता खिलाडियों के संस्थान पहुॅचने पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों ने विजेता खिलाडियों एवं कोच पुनित खीचड का स्वागत किया।