Dark Mode
राजस्थान में मिशन 156 के साथ

राजस्थान में मिशन 156 के साथ

कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी -राठौड़

अजमेर .  राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में मिशन 156 के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी!

निगम अध्यक्ष राठौड आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे!

उन्होंने कहा कि देश जोड़ने के लिए जब राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर सकते हैं तो हमारा फर्ज है कि उनके पदचिन्हों पर जनता के बीच जाएं। कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता जिसे चुनाव लड़ना है, उसे पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा लेना होगा और जनता के बीच जाना होगा।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि राहुल गांधी जी के संदेश, कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं और मोदी सरकार की नाकामी को घर-घर पहुंचाएं ।
राजस्थान में हमारी सरकार है इसलिए जनता हमसें अपेक्षा करती है। राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा की क्रांति देश को नई दिशा देगी।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि नफ़रत और डर के खिलाफ 4000 किलोमीटर की यात्रा करके राहुल गांधी जी ने प्रजातंत्र को मज़बूत किया है। देश के प्रमुख मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आमदनी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी के संदेश का पूरा देश साक्षी बना है। हम समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे।

इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती महेंद्र सिंह रलावता वरिष्ठ नागरिक जन के उपाध्यक्ष राजेश टंडन उद्योगपति राजेंद्र गोयल कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कोली फकरे मोइन शिव कुमार बंसल शक्ति प्रताप सिंह राठौर विवेक पाराशर आदि ने विचार व्यक्त किए !

निगम अध्यक्ष राठौड़ के अजमेर आगमन पर नगर निगम अजमेर के पार्षदों ने 51 किलो की माला एल्बम साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया!

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव नोरत गुर्जर महेश चौहान विजय नागोरा नरेश सत्यावना श्याम प्रजापति अजय कृष्ण तान्गैार और मामराज सेन कुशाल कोमल मनीष सेठी चंद्रशेखर गजेंद्र सिंह रलावता नितिन जैन गुलाम मुस्तफा सर्वेश पारीक कपिल सारस्वत हमीद चीता हेमन्त जोधा नकुल खंडेलवाल हेमंत शर्मा वसीम आरीफ पिंकी बालोतियां रश्मि हिंगोरानी भरत जाटव महेंद्र चौधरी गुलाम मुस्तफा वैभव जैन जितेंद्र खेतावत रणजीत सिंह राठौड़ करण सिंह यादव हितेश्वरी देवी सोनल मौर्य मान सिंह रावत कमल गंगवाल मनोज बैरवा कमल बेरवा अनुज टण्डन ईश्वर टहलयानी जीवन मेघवंशी रेखा पिंगोलियां अशोक परिहार हरिप्रसाद जाटव अरविंद धौलखड़िया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित थे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!