Dark Mode
बागपत में भंडारे में विषाक्त खिचड़ी के सेवन से 21 लोग बीमार

बागपत में भंडारे में विषाक्त खिचड़ी के सेवन से 21 लोग बीमार

बागपत जिले में भंडारे में विषाक्त खिचड़ी के सेवन से कम से कम 21 लोग बीमार पड़े गये जिनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूचना पर बागपत के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। बागपत के जिलाधिकारी (डीएम) राजकमल यादव ने बताया कि घटना रविवार शाम को बागपत थाना क्षेत्र के फैजपुर निनाना में हुई। उन्होंने कहा कि भंडारे में खिचड़ी खाने से बीमार पड़े बच्चों समेत 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत स्थिर है।
इन सभी लोगों को उल्टी- दस्त की शिकायत हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के उपचार लिए चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है और विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों का उपचार कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि गांव में मुनादी करा दी गई है कि अगर विषाक्त भोजन के सेवन से किसी की भी तबीयत खराब होती है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!