Dark Mode
एआईएपीजीईटी आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

एआईएपीजीईटी आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट aiapget.nta.nic.in पर जारी की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वे उस पर 7 अगस्त 2023 तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
AIAPGET 2023 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकरिक वेबसाइट aiapget.nta.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर AIAPGET 2023 Answer Key Challenge पर क्लिक करें।
अगले पेज पर फिर से आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
अब आप दो तरीकों से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले में उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं या दूसरे तरीके में एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके सबमिट कर सकते हैं।
अब क्वेश्चन पेपर एवं आंसर की ओपन हो जाएगी जहां से आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

7 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
एआईपीजीईटी आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार धैर्यपूर्वक सभी प्रश्न एवं उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे उस पर 7 अगस्त 2023 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी प्रकार से वापस नहीं किया जायेगा। अगर आपकी आपत्ति सही पायी जाती है तो उस प्रश्न के लिए आपको अंक प्रदान किये जायेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!