Dark Mode
एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16ई, ए18 चिप के साथ बेहतर बैटरी लाइफ का दावा

एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16ई, ए18 चिप के साथ बेहतर बैटरी लाइफ का दावा

क्यूपर्टिनो (अमेरिका) । एप्पल ने बुधवार को आईफोन 16ई लॉन्च कर दिया। यह आईफोन 16 लाइनअप में एक नया एडिशन है, जो किफायती कीमत पर शक्तिशाली फीचर्स प्रदानकरता है।आईफोन 16ई में तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ-साथ ब्रेकथ्रू बैटरी लाइफ मिलती है, जो एप्पल के ए18 चिप और नए एप्पल सी1 के कारण संभव है। यह एप्पल द्वारा डिजाइन किया गया पहला सेल्युलर मॉडेम है। आईफोन 16ई को एप्पल इंटेलिजेंस के लिए भी डिजाइन किया गया है, जो एक सहज और व्यक्तिगत इंटेलिजेंस सिस्टम है। यह एआई में गोपनीयता के लिए यूजर्स को सहायक और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा कि यह डिवाइस 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज क्षमता में व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये होगी।एप्पल के अनुसार, 48एमपी फ्यूजन कैमरा शानदार फोटो और वीडियो लेता है और एकीकृत 2एक्स टेलीफोटो के साथ यह एक में दो कैमरों की तरह है, ताकि यूजर्स ऑप्टिकल गुणवत्ता के साथ जूम इन कर सकें।आईफोन 16ई दो खूबसूरत मैट फिनिश ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा, जिसमें एक्सेसरीज के लिए रंगीन केस भी उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और ये 28 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!