Dark Mode
एप्पल का 185 भारतीय कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन!

एप्पल का 185 भारतीय कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन!

धोखाधड़ी करने के कई तरीके लोग अब अपनाने लगे है। इसी बीच दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल में भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी करने का ये मामला भारतीय कर्मचारियों द्वारा किया गया है, जिसके बाद सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।जानकारी के मुताबिक एप्पल कंपनी ने अपने कुपर्टिनो स्थित मुख्यालय में 185 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कर्मचारियों ने छह कर्मचारियों के खिलाफ बे एरिया में अधिकारियों द्वारा वारंट जारी किए है। इन कर्मचारियों में से कई भी कर्मचारी भारतीय नहीं है। अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि जो कर्मचारी निकाले गए हैं वो भारतीय है। कथित तौर पर अमेरिका में कुछ संगठनों का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लॉस एंजिलिस के जिला अटॉर्नी कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि एप्पल कंपनी ने अपने बे इलाके कार्यलय में कई कर्मचारी निकाले गए है। कर्मचारियों ने अपनी कंपनी के मैचिंग ग्रांट्स प्रोग्राम का गलत उपयोग किया था। एप्पल ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इन रिपोर्ट्स की प्रभासाक्षी भी पुष्टि नहीं करता है।जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी के इस मामले में एप्पल के मैचिंग ग्रांट्स प्रोग्राम का उपयोग गलत तरीके से किया गया है। इस प्रोग्राम में एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत कंपनी को अपने कर्मचारियों द्वारा दान दी गई राशि को दोगुणा करना होता है। इस सीएसआर के तहत आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों ने कुछ गैर लाभकारी संगठनों के साथ मिलकर गलत तौर से दान दिखाया है।

कर्मचारियों ने इस सुविधा का अवैध रुप से लाभ उठाया है।जिला अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक एप्पल में छह लोगों ने मिलकर 152 हजार डॉलर की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इसके तहत दो गौर लाभकारी संगठनों को दान दिए जाने का गलत वादा किया गया है। वहीं जिला अटॉर्नी कार्यालय की मानें तो इस धोखाधड़ी का मुख्य सरगना क्वान था। इस योजना में कर्मचारियों ने ये दिखाया कि उन्होंने दान दिया है मगर उन्हें पैसे दोबारा मिल गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!