Dark Mode
एईएन-मैकेनिकल भर्ती के लिए करें आज से अप्लाई

एईएन-मैकेनिकल भर्ती के लिए करें आज से अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भू-जल विभाग में एईएन- मैकेनिकल के 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 23 अगस्त से कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक रहेगी। आयु सीमा एक जनवरी 2024 को न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इच्छुक कैंडीडेट्स क्वालिफिकेशन सहित अन्य जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। भर्ती में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से 22 सितंबर की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा की तारीख और स्थान के बारे में आयोग द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट या फिर SSO पोर्टल के जरिए होगा। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के ऑफिस या फिर आयोग के नंबर 0145-2635212, 2635200 पर कॉल कर सकते हैं।
यह रहेगा परीक्षा शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के लिए 400 रुपए।
ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ डिटेल और डॉक्युमेंट्स अपलोड करने अनिवार्य होंगे। लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर / संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा की डिटेल और आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आईडी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
OTR करने से पूर्व आधार / जन आधार / SSO प्रोफाइल में अंकित विवरण का शैक्षणिक दस्तावेजों में अंकित प्रविष्टियों से सावधानी पूर्वक मिलान सुनिश्चित कर लें। यदि इसमें कोई अंतर है तो जनाधार कार्ड / आधार कार्ड / SSO ID की प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन कराने के बाद ही OTR पंजीयन और अप्लाई करें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!