Dark Mode
Ashok Chavan उप मुख्यमंत्री का पद चाहते थे: पृथ्वीराज का दावा

Ashok Chavan उप मुख्यमंत्री का पद चाहते थे: पृथ्वीराज का दावा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को दावा किया कि हाल ही में पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुये अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद चाहते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर प्रदेश की राजनीति से बाहर भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से यह भी कहा कि भाजपा के दावों के विपरीत, कांग्रेस का कोई अन्य विधायक उनके संपर्क में नहीं है। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘‘उनकी (भाजपा और अशोक चव्हाण) बातचीत पिछले कई दिनों से चल रही थी। वह उपमुख्यमंत्री पद और राज्य मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण विभाग चाहते थे, लेकिन इस मांग पर विरोध शुरू हो गया। अब उन्हें राज्य की राजनीति से बाहर भेज दिया गया है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’ महाराष्ट्र में वर्तमान में दो उपमुख्यमंत्री- भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार, हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!